बिसारतनगर के जंगल में हरे पेड़ों की कटाई का वीडियो एक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो शनिवार की दोपहर 12:30 बजे का बताया जा रहा है इस वीडियो को लेकर DFO ने फोन लाइन पर कहा 49 पेड़ों की परमिशन दी है।वैज्ञानिक की रिपोर्ट द्वारा एक रिपोर्ट के आधार पर पेड़ों के कटान की परमिशन दी है। पेड़ों की कटाई को लेकर चर्चाओं का बाजार बेहद गर्म है।