सिरसागंज: नगर में करवाचौथ पर सुहागिनों ने चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति के दीर्घायु की कामना की, निर्जला व्रत रखकर किया चांद का दीदार
पति पत्नी के प्रेम के प्रतीक पावन पर्व करवाचौथ परंपरागत ढंग से फिरोजाबाद के सिरसागंज समूचे नगर में बड़े ही प्रेम व निष्ठा से मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर चांद का दीदार करते हुए अपने पति की दीर्घायु की भगवान से कामना की। शुक्रवार को सुबह से ही महिलाएं उत्साहित दिखीं।