देहरादून: मुख्य सेवक सदन में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की शिरकत
राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर उन्होने पंचायती राज विभाग के अन्तर्गत चयनित ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण किए हैं। बता दें कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से चयनित 126 ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए हैं.