जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने बेलखरा में निर्माणाधीन नाली का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और तकनीकी मानकों का जायजा लिया। अधिकारियों व एजेंसी को निर्देश दिए कि काम निर्धारित गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूरा करें, ताकि जल निकासी समस्या का स्थायी समाधान हो। पारदर्शिता बनाए रखने और लापरवाही पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।