बुढ़ार: जैतपुर के रसमोहनी गांव में खड़ी बस से डीजल चोरी, सीसीटीवी में कैद, आरोपी चार पहिया वाहन से थे सवार
Burhar, Shahdol | Sep 23, 2025 जैतपुर पुलिस ने बताया कि रसमोहनी गांव में खड़ी बस से डीजल चोरी किया जा रहा था।तभी परिवार के लोग जाग गए और तभी आहट सुन आरोपी भाग निकले है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यह सीसीटीवी फुटेज मंगलवार सुबह 8 बजे सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी चार पहिए वाहन में सवार थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।