शनिवार दोपहर 1 बजे के लगभग नया हरसूद के वार्ड क्रमांक 4 में घोषी ठाकुर समाज की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में घोषी ठाकुर समाज के आराध्य राजा दमघोष जी की पूजा अर्चना के पश्चात विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर घोषी ठाकुर समाज हरसूद अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु मौजूद थे।