हरदोई: स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबॉल मैच के दौरान पॉइंट को लेकर भिड़े छात्रों के दोनों पक्ष, वीडियो हुआ वायरल
Hardoi, Hardoi | Dec 15, 2024 हरदोई-सीतापुर मार्ग पर कोतवाली देहात से चंद कदमों की दूरी पर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार दो स्कूलों के छात्रों के बीच फुटबॉल मैच खेला जा रहा था जिसमें खेल के दौरान पॉइंट को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद दोनों स्कूलों के छात्र आपस में भिड़ गए। इसी बीच वहां पर मौजूद किसी व्यक्ति ने विवाद का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।