हरदोई: कोतवाली देहात क्षेत्र में कौढ़ा स्टेशन और हरदोई स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आकर एक किसान की हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Dec 15, 2024 हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र के नरपतिपुरवा पासखेड़ा निवासी भगवानदीन खेती किसानी का काम करता था। शनिवार रविवार की मध्य रात्रि लगभग 2 बजे भगवानदीन का शव कोतवाली देहात क्षेत्र में कौढ़ा स्टेशन और हरदोई स्टेशन के बीच में पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक ट्रेन की चपेट में आने से भगवानदीन की मौत हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी।