रामपुर: शुक्रवार को थाना सिविल लाइन क्षेत्र से फर्जी दस्तावेज और बैंक लोन मामले में एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Jul 18, 2025 शुक्रवार को दोपहर तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन पुलिस ने धोखाधड़ी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाकर बैंक से लोन लेने के आरोप में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला 2 सितंबर 2024 को तब सामने आया जब वादी ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई।