दक्षिण पन्ना वनमंडल ने “जंगल दर्शन : बाघ से सरोकार” अभियान के तहत पवई वन परिक्षेत्र की ग्राम वन समितियों के 30 युवाओं को पन्ना टाइगर रिज़र्व में नेचर कैंप का अवसर प्रदान किया। वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति युवाओं में संवेदनशीलता विकसित करने और स्थानीय समुदाय को जंगलों से जोड़ने के उद्देश्य से यह अभियान काष्ठ लाभांश राशि से संचालित किया जा रहा है।