अंबाह: थाना अम्बाह में दशहरा पर्व पर शस्त्रों व वाहनों का हुआ पूजन
Ambah, Morena | Oct 2, 2025 अम्बाह थाने में विजयादशमी के अवसर पर परंपरागत रूप से शस्त्र और वाहनों का पूजन किया गया। थाना प्रभारी सतेंद्र कुशवाह ने विधिवत पूजा कर सुरक्षा और सफलता की कामना की। सभी पुलिसकर्मियों ने श्रद्धा के साथ पूजन में भाग लिया। टीआई ने इसे निष्ठा और सामूहिक सद्भाव का प्रतीक बताते हुए कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा दी।