सैनी थाना के करीब कालाकांकर रोड पर गुरुकुल के पास बृहस्पतिवार को एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी है।बताया जाता है कि यह बस पंजाब जाने वाली बस थी। इसमें 30 सवारी मौजूद थी,ग़नीमत की बात यह है कि कोई भी हताहत नहीं हुआ है।घटना से यात्रियों में अफ़रा तफरी मच गई थी। क्रेन की मदद से बस को बाहर निकलवा कर पंजाब के लिए रवानगी दी गई है।