आज तड़के साउथ ईस्ट दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में झुग्गियों में आग लग गई। जिसमें 40 से ज्यादा झुग्गियां आग की चपेट में आ गई और कुछ कबाड़ के छोटे-छोटे गोदाम भी जल गए। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद 55 फायर कर्मियों की टीम ने आग पर काबू पाया। उसके बाद कूलिंग करके पूरी तरीके से बुझा दिया गया।