काराकाट प्रखंड क्षेत्र के किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी का मात्र एक टीका ही लगाया जाएगा। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव कुमार व बीएचएम कौशलेंद्र शर्मा ने इस बात की जानकारी दी है। बता दे कि टीकाकरण का न केवल उदघाटन किया, बल्कि एक किशोरी को टीका लगाकर एमओआईसी ने इसका शुभारम्भ भी किया।