सीकरी: सड़क पर कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण परेशान #jansamasya
मंगलवार शाम 6 बजे सरकार स्वच्छता को लेकर अभियान चला रही है उसके बाद भी सीकरी क्षेत्र के गांव झंझार के मुख्य रास्ते पर गंदा पानी व कीचड़ की समस्या बनी हुई है। इससे बच्चों के साथ बुजुर्ग इसमें गिर जाते हैं काफी समय से लगातार ग्रामीणों की शिकायतों के बाद भी झंझार ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा इस समस्या का निस्तारण नहीं कराने से ग्रामीणों में नाराजगी है।