थानेसर: 3888 पोलिंग स्टाफ अपने-अपने बूथों पर तैनात, पुलिसकर्मी, होमगार्ड व अर्धसैनिक बलों की टीमों के हाथ में होगी सुरक्षा
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राजेश जोगपाल ने कहा कि विधानसभा आम चुनाव 2024 के लिए कुरुक्षेत्र की चारों विधानसभा क्षेत्रों में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच 5 अक्टूबर को मतदान होगा। इस क्षेत्र की चारों विधानसभा क्षेत्रों में 810 बूथों पर 7 लाख 73 हजार 425 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे और इन सभी बूथों पर 3888 पोलिंग स्टाफ, पुलिसकर्मी व होमगार्ड...