बखरी: गंगरहो गांव में ट्रैक्टर समेत पंपसेट जलकर राख
बखरी थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत स्थित गंगरहो गांव के वार्ड 2 निवासी घनश्याम राय के पुत्र रंजीत राय के फूसनुमा डेरा मे शुक्रवार सुबह आग लग जाने से स्वराज ट्रैक्टर समेत पंपसेट एवं उसमे रखा भूसा जलकर राख हो गया। आग की लपक देख लोगों ने घटनास्थल पर पहुंच आग बुझाने मे जुट गए।