बखरी: पत्रकार डॉ. दुलार बाबू ठाकुर को मिला माजा कोईन अवार्ड
बिहार के नामचीन पत्रकार डॉ. दुलार बाबू ठाकुर को माजा कोईन अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित अवार्ड सेंटर फॉर एक्सपीरिएंसिंग सोशियो-कल्चरल इंटरैक्शन (सीईएससीआई) इंडिया और सीईएससीआई स्वीट्जरलैंड के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. दुलार बाबू ठाकुर को जागरूक पत्रकार की श्रेणी में दिया गया है ।