सिंगरौली: भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष जनजातीय गौरव दिवस समारोह बिलौंजी के सामुदायिक भवन में आयोजित हुआ
जिले भर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को धूमधाम से जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। जहां आज दिन शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे के करीब जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन अटल सामुदायिक भवन बिलौजी मे राज्य मंत्री राधा सिंह के मुख्य अतिथि में एवं सिंगरौली विधायक ,देवसर विधायक,जिला कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला के उपस्थिति में आयोजित किया गया।