रामपुर: ग्राम कुम्हरिया में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Rampur, Rampur | Jun 19, 2025 गुरुवार सुबह 10 बजे परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार थाना अज़ीम नगर क्षेत्र के ग्राम कुम्हरिया निवासी 22 वर्षीय विनीत ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, विनीत पेशे से मजदूर था और उसकी शादी करीब चार महीने पहले ही हुई थी। 20 दिन पहले पत्नी मायके चली गई।