पटना ग्रामीण: शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने हॉस्पिटल संचालक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक हॉस्पिटल संचालक को सिर में गोली मार दी है। यह घटना राजाबाजार के मछली गली में रविवार की हुई। संचालक हॉस्पिटल के बाहर खड़े थे। आनन-फानन में जख्मी गुड्डू कुमार सिंह उर्फ अविनाश आनंद को पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।