जनपद के ग्राम पंचायत स्वामी दयालपुर के पास सड़क पर खड़े हुए व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। घायल की हालत देखने के बाद बाइक सवार बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। मामले में घायल को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया है।