चंडी पुलिस ने गिलानीचक गांव से तीन देशी कट्टा व 21 कारतूस के साथ तीन युवक को गिरफ्तार कर शनिवार की दोपहर दो बजे न्यायालय में पेश किया गया। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि गिलानीचक गांव के घर मे तीन देशी कट्टा जमीन के अंदर गाड़कर रखा हुआ है। सूचना की सत्यापन के लिए गिलानीचक गांव स्थित उक्त घर तक पहुंचे तो तीन लोग पुलिस को देखकर भागने लगा।