हुज़ूर: भोपाल: टीटी नगर के कष्ट निवारक हनुमान मंदिर में अज्ञात लोगों ने की तोड़फोड़, मूर्तियां खंडित
Huzur, Bhopal | Jun 16, 2025 भोपाल के टीटी नगर स्थित मिडटाउन प्लाजा के सामने कष्ट निवारण हनुमान मंदिर में अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ कर कई मूर्तियां खंडित कर दीं। पुजारी ने शक जताया कि घटना जानबूझकर की गई है। मूर्ति खंडित करने वाले व्यक्ति का एक हाथ कटा हुआ बताया जा रहा है। हनुमान जी की चांदी की आंख भी निकाल ली गई। माता जी,गणेश जी नंदी महाराज की मूर्तियां भी तोड़ी गई|