बांगरमऊ: बांगरमऊ के बेहटा मुजावर में किसान ने गूगल से सीखकर 35 लाख की लागत से स्ट्रॉबेरी उगाई
उन्नाव जिले के बांगरमऊ मे थाना बेहटा मुजावर क्षेत्र के ग्राम गौरिया कला में युवा किसान मुनेंद्र सिंह ने स्ट्रॉबेरी की खेती कर नया इतिहास रच दिया है। आज शुक्रवार 2 बजे पांच बीघा भूमि में करीब 35 लाख रुपये की लागत से की जा रही यह खेती जिले में पहली बार हुई है। पूना से मंगाए गए 40 हजार पौधों से तैयार स्ट्रॉबेरी कई राज्यों में अपने स्वाद के लिए मशहूर हो रही है।