रायडीह: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर भाजपा रायडीह मंडल ने चलाया सफाई अभियान
Raidih, Gumla | Sep 22, 2025 भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्म दिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत रायडीह मंडल के सिलम गांव के शिव एवं हनुमान मंदिर परिसर में भाजपाइयों ने सफाई अभियान चलाकर खर पतवार की सफाई की। इस मौके पर एस टी मोर्चा के प्रदेश सदस्य मांगू उरांव व खुशमन नायक ने नरेंद्र मोदी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें 75 वें जन्म दिन की बधाई दी।