नवागढ़ ब्लॉक सहित जिले में धान की खरीदी को लेकर केंद्रों में कोई तैयारी नहीं की गई है. जिले के 129 केंद्रों में सन्नाटा है. बारदाना नहीं पहुंचा है. इस तरह 15 नवंबर से खरीदी शुरू होने की संभावना नजर नहीं आ रहा है। दूसरी ओर, सहकारी बैंक से जुड़े प्रबन्धक, खरीदी प्रभारी और कम्प्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर है। ऐसे में धान खरीदी को लेकर केंद्रों में प्रारंभिक तैयारी नहीं।