सिलवानी तहसील के ग्राम सेमरा खास में एक आदिवासी परिवार बीते करीब 13 वर्षों से अपनी खरीदी हुई जमीन के कब्जे के लिए भटक रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जमीन के सभी वैध दस्तावेज होने के बावजूद आज तक उन्हें कब्जा नहीं मिल पाया है, जिससे पूरा परिवार गंभीर आर्थिक और मानसिक संकट में है।