शाहनगर: मेला देखने जा रहे युवक से मारपीट, पवई बायपास पर हुआ विवाद
पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रविवार दोपहर करीब 2 बजे ग्राम इमलिया निवासी बक्सू आदिवासी ने थाना शाहनगर में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है।बताया जा रहा है कि बक्सू आदिवासी अपने गांव के अन्य लोगों के साथ पिकअप वाहन से कुंआताल मेला देखने जा रहे थे।