बूरमू: शाम 7 बजे तक बुढ़मू प्रखंड के कुल 82 बूथों में 77.70% मतदान हुआ।
Burmu, Ranchi | May 25, 2024 मजबूत लोकतंत्र के निर्माण को लेकर हुए मतदान में रांची लोकसभा क्षेत्र के बुढ़मू प्रखंड में शनिवार को चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। इस दौरान शाम 7 बजे तक बुढ़मू प्रखंड के कुल 82 बूथों में 77.70% मतदान हुआ। सुबह से ही मतदाताओं में गजब का उत्साह दिखा, मतदाता सुबह 6 बजे से पहले ही मतदान केंद्र पहुंचने लगे थे। सुबह सात बजे तक मतदान शुरू हो गया।