कालीबाग थाना क्षेत्र के सुप्रिया रोड में आज 7 फ़रवरी शनिवार सुबह करीब 6 बजे शराब तस्करी से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। यूपी से शराब लेकर सीतामढ़ी की ओर जा रही एक स्विफ्ट कार ने शहनाई होटल से दिल्ली जा रहे एक परिवार की कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।