धर्मशाला: धर्मशाला में पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला कांगड़ा की बैठक हुई
रविवार को पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश जिला कांगडा की कोर कमेटी की बैठक धर्मशाला में जिला अध्यक्ष सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। सुरेश ठाकुर ने सरकार से अपील की कि वह तुरंत पेंशनराें की मांगों को मान कर अधिसूचना जारी करे।इस दौरान जिला महासचिव रविंद्र राणा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनमोहन पठानिया, अन्य मौजूद रहे ।