अम्बाला: थाना सेक्टर 9 में पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर रही एएसआई के साथ चार लोगों ने की मारपीट फाड़ी वर्दी, मामला दर्ज
Ambala, Ambala | Apr 27, 2024 थाना सेक्टर 9 में तैनात एएसआई महिला कर्मचारी से चार लोगों ने उस समय मारपीट कर दी। जब वह एक पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर रही थी। आरोपियों में पीड़ित महिला का पति, जेठ, ससुर और सास शामिल हैं। पुलिस कर्मचारियों ने बीच बचाव किया और आरोपी ससुर को वहीं दबोच लिया। अन्य भागने में कामयाब रहे। एएसआई की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।