अजमेर: अजमेर में आबकारी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, 40 लाख की अवैध शराब जब्त, तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी किया गया ज़ब्त
बुधवार को दोपहर 3:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार अजमेर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 लाख की अवैध शराब जब्त,शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए किशनगढ़ टोल नाके पर एक ट्रक से करीब 40 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त की है। तस्कर शराब की करीब 10 हजार बोतलों को चावल के कट्टों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे ताकि जांच से बचा जा सके।