समाज कल्याण विभाग के सचिव कर कमलों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बुनियाद केंद्र में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के जरिए विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं का शुभारंभ किया। सहायक निदेशक श्रीमती अतुल कुमारी ने बताया कि अब लाभार्थी आधार अपडेट, ऑनलाइन आवेदन आदि बुनियाद केंद्र पर ही पा सकेंगे, बिना कार्यालयों के चक्कर लगाए। इससे वृद्ध, दिव्यांग, विधवा आदि को सुविधा मिलेगी।