जगदलपुर: शहीद महेंद्र कर्मा विश्व विद्यालय में NSUI ने राज्यपाल को सौंपा 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन
NSUI ने शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय एवं अधीनस्थ महाविद्यालयों के समस्याओं से कुलाधिपति विश्वभूषण हरिचंदन को अवगत करा 13 सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा। NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य सिंह बिसेन ने बताया कि शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में प्राइवेट परीक्षार्थियों से शारीरिक शिक्षा और पुस्तकालय के नाम पर जो शुल्क ली जाती है वो उचित नहीं है।