मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार दोपहर करीब 2 बजे हेलीकॉप्टर से सागर जिले के ग्राम जेरई पहुंचे। जेरई स्थित हेलीपैड पर कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।हेलीपैड से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीधे कार्यक्रम स्थल ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी के लिए रवाना हुए।