जानसठ: मीरापुर पुलिस ने दबिश के दौरान 5 शातिर लकड़ी माफियाओं को किया गिरफ्तार, लकड़ी काटने के उपकरण और नकदी हुई बरामद
मीरापुर पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर 05 शातिर लकड़ी माफियाओ को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा मे लकड़ी काटने के उपकरण,86 हजार की नकदी तमंचे कारतूस सहित घटना मे प्रयुक्त एक गाड़ी भी बरामद की है, बताया जा रहा है की जंगलो से चोरी छिपे कीमती खैर जैसी लकड़ी को काटकर फरार हो जाते थे, पुलिस के हत्थे चढ़े।