लोक जनशक्ति पार्टी ने सोमवार की दोपहर 2 बजे धनबाद सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान पार्टी के लेबर सेल के विस्तार पर सहमति बनी और संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। लोजपा (के लेबर सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश पासवान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि संगठन को मजबूत करते हुए श्रमिकों के हित में लगातार काम किया जाएगा।