देेेवरिया: पंजाब पुलिस ने किसानों को किया गिरफ्तार, भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
Deoria, Deoria | Mar 21, 2025 पंजाब पुलिस द्वारा शंभू बॉर्डर समेत अन्य जगह किसानों द्वारा आंदोलन करने के दौरान उन्हें वार्ता के लिए बुलाया और पंजाब पुलिस ने सभी किसानों को गिरफ्तार कर लिया। उनके टेंट को जेसीबी की मदद से उजाड़ दिया। ऐसे में भारतीय किसान यूनियन ने शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।