देेेवरिया: अमेठी में मंदिर के पास ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत
Deoria, Deoria | Mar 21, 2025 देवरिया रामलक्षन मार्ग पर अमेठी माई मंदिर के करीब गुरुवार की शाम को 5:00 बजे मिट्टी लगी ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से स्कूटी सवार रुद्रपुर कोतवाली के मिश्रौलिया गांव के रहने वाले राम प्रसाद की मौत हो गई ।वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया मोर्चरी भेज दिया ।शुक्रवार की शाम 4:30 बजे पुलिस शव का पोस्टमार्टम कर रही है।