जगन्नाथपुर थाना स्थित देवी रोड के पास बुधवार शाम करीब चार बजे आपसी विवाद में मारपीट हुई है। मारपीट की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार आपसी विवाद में मारपीट की घटना के दौरान लोहे की रड से एक व्यक्ति पर हमला किया गया जिससे वह घायल हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।