नेशनल हाईवे 30 पर स्थित खतरनाक मोड़ों वाली अंजनिया घाटी में आज मंगलवार की शाम 5 एक बार फिर बड़ा हादसा टल गया। यहाँ एक अनियंत्रित ट्राला सड़क से नीचे उतर गया। गनीमत रही कि घटना के वक्त चालक और परिचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से छलांग लगा दी, जिससे उनकी जान बच गई। जानकारी के अनुसार, ट्राला नेशनल हाईवे 30 से गुजर रहा था, तभी अंजनिया घाटी के ढलान और घुमावदार म