अंबाह: नावली गांव में बीएससी छात्र ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
Ambah, Morena | Dec 16, 2025 नावली गांव में बीएससी छात्र भोलू उर्फ अभिषेक (23) ने सोमवार शाम घर पर अकेले रहते हुए लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली उसके सीने में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत अंबाह सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर कमरे को सील कर दिया है।