कांके: कांके प्रखंड के 6 गांवों के ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया
Kanke, Ranchi | Oct 31, 2024 कांके प्रखंड स्थित 6 गावों के ग्रामीणों ने गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की समस्याओं को लेकर कई वर्षो से ग्रामीण जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कई बार गुहार लगा चुके हैं लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।