बांदा: कांशीराम कालोनी में बोर्ड में प्लग लगाते समय युवक को लगा करंट, हालत गंभीर, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Banda, Banda | Sep 22, 2025 बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी में सोमवार को पंखा चलाने के लिए बोर्ड में प्लग लगा रहे एक युवक को करंट लग गया। गनीमत रही कि इसकी पत्नी ने समय रहते देख लिया और मेन स्विच ऑफ कर दिया। जिससे यह करंट से छूट गया वहीं इसकी हालत गंभीर होने पर इसे जिला अस्पताल लाया गया और भर्ती कराया गया। जहां पर इसका उपचार चल रहा है। युवक का नाम राज बहादुर है।