नागौर जिले के अलग-अलग पुलिस थानों में कार्य कर रही प्रोबेशनरी आईपीएस अदिति उपाध्याय को अब खींवसर थाने में लगाया गया है। खींवसर पुलिस ने गुरुवार शाम 6:00 बजे बताया कि आईपीएस अदिति उपाध्याय ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है और वो खींवसर में अब थानाधिकारी के पद पर कार्य करेगी। इससे पहले आईपीएस उपाध्याय कोतवाली थाने में कार्य कर रही थी।