बेगूसराय: टेढ़ीनाथ मंदिर से निकाली गई बाबा गणिनाथ की भव्य शोभायात्रा, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
बाबा गणिनाथ महाराज की 24वीं जयंती समारोह शुक्रवार को बड़े ही उत्साह पूर्वक माहौल में शहर के टेढ़ीनाथ मंदिर से बाबा गणिनाथ की शोभायात्रा निकाली गई. दो दिवसीय बाबा गणिनाथ महाराज पूजनोत्सव का आयोजन भव्य शोभा यात्रा के साथ किया गया. शहर के टेढ़ीनाथ मंदिर सह गणिनाथ धाम से बाबा गणिनाथ की भव्य शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ. हाथी, घोड़ा, बैंड बाजा के साथ लोग शामिल हुए.