गुमला: नशा पर नकेल: 32 पुड़िया ब्राउन शुगर व ₹9970 के साथ दो युवक गिरफ्तार, एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता के बाद भेजा जेल
Gumla, Gumla | Aug 26, 2025 गुमला पुलिस ने मंगलवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर टोटो थाना क्षेत्र के हरिजन मुहल्ला में छापामारी कर ब्राउन शुगर की अवैध बिक्री करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के पास से पुलिस ने 10 ग्राम ब्राउन शुगर 9,970 रुपये नकद एक वेट मशीन और दो मोबाइल फोन बरामद किया हैं। पूछताछ में दोनों ने अन्य कारोबारियों के नाम भी बताए हैं।