गिरिडीह: सिहोडीह में शादी का विवाद थाने तक पहुंचा, समझौते के बाद कोलडीहा मंदिर में वर-वधू का विवाह संपन्न
शहर के सिहोडीह में शादी के मंडप में हुआ विवाद पहले मुफस्सिल थाना पहुंचा और मामला सुलझाने के बाद शुक्रवार शुक्रवार को करीब 2 बजे कोलडीहा के एक मंदिर में वर वधु का विवाह करवाया गया। असल में गुरुवार रात विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाना तक पहुंच गया।